विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

पत्रकार कल्याण हेतु राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं : हरिशंकर आचार्य

विनय थानवी||अपडेट: 2 सितंबर 2024|1 मिनट पढ़ें
पत्रकार कल्याण हेतु राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं : हरिशंकर आचार्य

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल के द्वारा आयोजित पत्रकारिता कार्यशाला के तीसरे दिन अंतिम सत्र में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय बीकानेर के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य ने पत्रकार एवं पत्रकारिता के पंजीकरण विषय से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करवाई इस दौरान आचार्य ने कहा कि राजस्थान सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं हैं जिसमें पत्रकारों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही है इसके तहत अधि स्वीकृत पत्रकार को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया तथा अधिस्वीकृत प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के लिए आयोजित जर्नलिज्म वर्कशॉप के सफल संचालन हेतु आचार्य ने आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन समय पर होते रहने चाहिए जिससे कि पत्रकार और नवीन जानकारी से अपडेट होते रहे। व्याख्यान के पश्चात हरिशंकर आचार्य को संगठन के अध्यक्ष आनंद आचार्य सचिव विनय थानवी वरिष्ठ सदस्य राजेश रतन आचार्य आदि ने स्मृति सिंह भेंट कर तथा पुष्पों की माला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया।

शेयर करें: