विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अक्टूबर माह के लिए आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर की गई है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सितंबर माह के लिए आवंटित खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर की गई है।
जिला रसद अधिकारी भागूरम महला ने बताया कि पोस मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेशन के दौरान आई तकनीकी समस्या के कारण 7 नवंबर तक खाद्यान्न का संपूर्ण वितरण नहीं किया जा सका। इसके मद्देनजर जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वंचित उपभोक्ताओं को 15 नवंबर तक गेहूं वितरण करना सुनिश्चित करें।













