जानिए सोमवार से शनिवार तक अपनी राशि के अनुसार साप्ताहिक आर्थिक राशिफल, क्लिक पढ़े यह आलेख

विनय एक्सप्रेस साप्ताहिक आर्थिक राशिफल, डॉ. आलोक व्यास। ज्योतिषीय गणना की सहायता से मनुष्य अपने जीवन के अहम निर्णय ले सकता है, इसी क्रम में हमने विनय एक्सप्रेस के सुधी पाठकों के लिए बीकानेर जिले के प्रतिष्ठित ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास का दैनिक राशिफल का नियमित आलेख प्रकाशित करना प्रारम्भ किया जो कि प्रतिदिन नियमित रूप से आप तक पहूंच रहा है। अब दैनिक राशिफल की अपार सफलता के बाद पाठकों की मांग पर आज के इस प्रतिस्पर्द्धा के युग में हम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक आर्थिक राशिफल का प्रकाशन करने जा रहे है हमे उम्मीद है यह आलेख भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

ज्योतिष आचार्य : डॉक्टर आलोक व्यास

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
(29.01.2024 से 03.02.2024)

मेष: रोग, रोग अथवा शत्रु पीड़ा से परेशानी संभव है।अतः आर्थिक लेनदेन के निर्णय सोच समझ कर ले। आर्थिक अनुकूलता हेतु नीले रंग या वस्त्रो के उपयोग को प्राथमिकता दें।

वृषभः सप्ताह के अंत में शेयर बाजार से लाभ होने की संभावना है। व्यापारिक साझेदारी में अड़चन या परेशानी आ सकती है। आर्थिक तनाव महसूस हो सकता है। पीले रंग के उपयोग से आर्थिक अनुकूलता में वृद्धि होगी।

मिथुनः भूमि मकान वाहन के विक्रय के अवसर बनेंगे। इस सप्ताह शेयर बाजार में निवेश सोच समझकर करें तथा सट्टेबाजी की मनोवृत्ति से बचे। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। लाल वस्त्रो का उपयोग आर्थिक स्थिति को अनुकूल बनाएगा।

कर्कः अल्प दूरी की यात्रा से व्यापार के नए अवसर बनेंगे। संप्रेषण से लाभ होने की संभावना है। गृहस्थान पर नवाचार संभव है। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक अनुकूलता हेतु श्वेत वस्त्रो या वस्तुओं का अधिक उपयोग करें।

सिंहः पारिवारिक कार्यों में व्यय होने की संभावना है। स्थाई परिसंपत्ति निर्माण हेतु अवसर बनेंगे। आय और व्यय में संतुलन रहेगा। हरे रंग का अधिक उपयोग आर्थिक अनुकूलता में वृद्धि करेगा।

कन्याः इस सप्ताह मानसिक पीड़ा में अधिकता रह सकती है किंतु आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक अनुकूलता हेतु श्वेत वस्त्रो को उपयोग को प्राथमिकता प्रदान करें।

तुलाः आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रह सकती है अतः आर्थिक निर्णय सोच समझकर करें। सप्ताहांत आर्थिक अनुकूलता मिलेगी। केसरिया रंग के उपयोग से आर्थिक अनुकूलता में वृद्धि होगी।

वृश्चिकः आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे। आर्थिक अनुकूलता हेतु हरे रंग का अधिक उपयोग करें।

धनुः कार्यक्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय सम्भव है। रोजगार अथवा नौकरी में पदोन्नति हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। आर्थिक परिस्थितियों अनुकूल रहेगी। आर्थिक अनुकूलता हेतु श्वेत वस्त्रो का उपयोग करे।

मकरः धार्मिक क्रियाकलाप में व्यय होने की संभावना है। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रह सकती है। लाल वस्त्रो का उपयोग आर्थिक अनुकूलता में वृद्धि करेगा।

कुंभः आय और व्यय में असंतुलन से मानसिक परेशानी हो सकती है अतः आर्थिक निर्णय को समझ कर लें। इस सप्ताह नकारात्मक मानसिकता को हावी न होने दें। आर्थिक अनुकूलता हेतु पीले रंग को प्राथमिकता प्रदान करें।

मीनः इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारी के नए अवसर बनेंगे। भूमिगत वस्तुओं से लाभ होने की संभावना रहेगी। आर्थिक प्रतिकूलता रह सकती है। आसमानी रंग के उपयोग से आर्थिक अनुकूलता में वृद्धि आएगी।

विशेष नोट : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की गति और दृष्टि आधारित गणनाओं पर फलादेश ज्ञात किया जाता है जिसमें मानवीय त्रुटि होने की संभावना रहती है अतः किसी प्रकार का आर्थिक या सामाजिक निर्णय स्वयं विवेक तथा विशेषज्ञ की सलाह के पश्चात ही करें। किसी प्रकार की हानि होने पर विनय एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप, उससे जुड़ा संपादक मंडल तथा आलेख लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।