पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष : स्वर्गीय हीरालाल देवपुरा को विधानसभा में पुष्पाजंलि

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान विधानसभा में  बुधवार  को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हीरा लाल देवपुरा को उनकी जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
विधानसभा में पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव श्री पुरूषोत्तम शर्मा, स्वर्गीय देवपुरा के परिजन डॉ. गणपत देवपुरा, श्रीमती कुसुम देवपुरा और अन्य परिजन सहित विधानसभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।