विनय एक्सप्रेस समाचार, श्रीगंगानगर। केश कला बोर्ड राजस्थान जयपुर के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री महेन्द्र गहलोत 23 मार्च को सायं नोखा से रवाना होकर रात्रि 10.30 बजे तक सूरतगढ़ पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सूरतगढ़ में करेंगे। 24 मार्च को प्रातः 10 बजे सूरतगढ़ से रवाना होकर 11 बजे घडसाना पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे घडसाना से रवाना होकर सायं 4 बजे गंगानगर पहुंचेंगे। सामाजिक समारोह में भाग लेने के पश्चात रात्रि विश्राम गंगानगर में करेंगे तथा 25 मार्च को प्रातः 10 बजे गंगानगर से संगरिया के लिये रवाना होंगे।













