विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, बीकानेर में 74वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया ।

इस अवसर पर श्रीमती गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग और बलिदान को हम नमन करते हैं। श्रीमती गोयल ने अपने संबोधन के दौरान माँ भारती के वीर सपूतों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।













