श्री जसवंत मेला एवं प्रदर्शनी की तैयारियॉं समय पर पूर्ण करने के निर्देश

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने श्री जसवंत मेला एवं प्रदर्शनी की तैयारियॉं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि लम्पी वायरस का प्रसार रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पशु मेलों पर रोक रखा रखी है, मेले व प्रदर्शनी में अन्य गतिविधियॉं पूर्ण भव्यता व जनभागीदारी के साथ आयोजित होंगी।
कलेक्टर ने बताया कि 30 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 1 अक्टूबर को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। 2 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे गांधी जयंती पर गांधी दौड का आयोजन, 3 अक्टूबर को सांय 7 बजे भजन जिकडी, 4 अक्टूबर को सांय 7 बजे नौटंकी, 5 एवं 6 अक्टूबर को कुश्ती दंगल, 5 अक्टूबर को सांय 6 बजे रावण दहन एवं सांय 7 बजे ढोला गायन, 6 एवं 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से तकनीकि सेमीनार, 6 अक्टूबर को सांय 7 बजे सांस्कृतिक संध्या, 7 अक्टूबर को सांय 7 बजे क्षेत्रीय कवि सम्मेलन, 8 अक्टूबर को सांय 3.30 बजे पारितोषिक वितरण एवं समापन एवं सांय 7 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।