पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 4 जून (शनिवार) को किया जायेगा। जिसका समय प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक रहेगा। परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलक्ट्रेट जयपुर के कक्ष संख्या 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
speedo
नियंत्रण कक्ष 2 से 3 जून तक प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6.00 बजे तक तथा 4 जून को प्रातः 8.00 बजे से परीक्षा समाप्ति के उपरान्त समस्त कार्य पूर्ण होने तक संचालित रहेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर- 0141-2206699 रहेगा।