भाजपा ओबीसी मोर्चा, जयपुर शहर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र में भाजपा शासन के सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जानकी पैराडाइज जयपुर में किया गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक और तीव्र गति से पहुंचे ताकि आम आदमी को उनका लाभ मिल सके।

speedo
उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने सदैव वोट बैंक की राजनीति की है, ओबीसी वर्ग को गुमराह करने का कार्य किया है। जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण केवल शब्द नहीं, अपितु प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की आत्मा है, उसका आधार है आजादी के अमृतकाल में देश ने उनके नेतृत्व में जिस तरह से चुनौतियों की चट्टान पर विकास-पथ का निर्माण किया है, वह बेमिसाल है।


प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सभी विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग की। यही कारण है कि आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पहले देश में एक सामान्य सोच थी कि कुछ भी नहीं हो सकता अब आम जनमानस में यह धारणा बनी है कि मोदी है तो मुमकिन है। 8 साल की यह यात्रा देश की सोच को बदलने की यात्रा है। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत ने अतिथिगणों व पधारे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्‍त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश पूनिया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष , विशिष्ठ अतिथि ओमप्रकाश भडाना प्रदेशाध्‍यक्ष ओबीसी मोर्चा, राघव शर्मा जिलाध्यक्ष जयपुर शहर, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, जयपुर शहर संगठन के पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।