मानसून सत्र 2022 के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित पर्यवेक्षण एवं प्रभारी अधिकारी किये नियुक्त

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जिला कलक्टर श्री राजन विशाल ने एक आदेश जारी कर मानसून सत्र-2022 के लिये जिला ई.ओ.सी. एवं बनीपार्क, नगर निगम हेेरिटेज एवं ग्रेटर के जोन वाईज बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये है जिनमें पर्यवेक्षण एवं प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किये गये है।

आदेशानुसार जिला ई.ओ.सी. के दूरभाष नम्बर 0141-20204475/2204476 (टोल फ्री 1077) रहेगा एवं इसके प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर दक्षिण श्री मोहम्मद अबूब्रक होगे। केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनीपार्क, अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2201898/2203518 एवं मोबाइल नम्बर 8279179061, बाढ़ नियंत्रण कक्ष घाटगेट अग्शिमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2615550 एवं मोबाइल नम्बर 8279179063, बाढ़ नियंत्रण कक्ष आमेर अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2531282 एवं मोबाइल नम्बर 8279179060, बाढ़ नियंत्रण कक्ष मानसरोवर अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2395566 एवं मोबाइल नम्बर 8764880020, बाढ़ नियंत्रण कक्ष मालवीय नगर अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2755930 एवं मोबाइल नम्बर 8764880030, बाढ़ नियंत्रण कक्ष विश्वकर्मा अग्निशमन केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0141-2330080 एवं मोबाइल नम्बर 8764880040 रहेगा।