















विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को दशहरा मैदान में “राजस्थान मेगा जॉब फेयर” का आयोजन कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना के मुख्य आतिथ्य में हुआ।राज्य मंत्री श्री चांदना ने कहा कि भारत युवाओं का देश है जिसकी सबसे बड़ी चुनौती आज के समय में बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने देश में पहली बार युवाओं की इस विकट समस्या का समाधान राजस्थान मेगा जॉब फेयर के माध्यम से कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। वहीं 1 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक वर्ष में 100 मेगा जॉब फेयर तहसील एवं जिला स्तर पर लगाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार इससे पहले छह मेगा जॉब फेयर आयोजित कर चुकी है जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों द्वारा 24 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरीया दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर में आयोजित सातवें मेगा जॉब फेयर में 1314 बेरोजगार युवाओं को विभिन्न निजी कम्पनियों द्वारा जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। उन्होंने युवाओं को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं मेहनत से अपना कार्य करने की सलाह दी ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी तरक्की मिले और नियोक्ता कम्पनी को भी लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने बेरोजगार युवाओं को मंच पर ही ससम्मान जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।















