मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- यातायात पुलिस में 500 नवीन पदों का होगा सृजन

File Photo

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। प्रदेश में यातायात व्यवस्था अब अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बढ़ते वाहनों के दबाव से सुगम यातायात व्यवस्था के लिए 500 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इससे यातायात पुलिस बल सृदृढ़ होगा।

श्री गहलोत की स्वीकृति से उप निरीक्षक के 20 पद, हैड कांस्टेबल के 80 पद और कांस्टेबल के 400 पदों सहित कुल 500 पद सृजित होंगे। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में घोषणा की गई थी।