

















विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राम किशोर व्यास को उनकी जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। विधानसभा में पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, स्वर्गीय व्यास के परिजन, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
















