


















विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजन लाल जाटव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में विभाग द्वारा लगभग 38 हजार करोड़ की लागत से 61 हजार किलोमीटर की सडकों का निर्माण किया गया है जिससे प्रदेश की सड़कें देश में अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक सुरक्षित और बेहतरीन है एवं सरकार द्वारा लगातार राज्य के सड़क तंत्र को और अधिक सुदृढ़ और मजबूत किया जा रहा है। श्री जाटव ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संवेदक नियमित रूप से निविदाओं में भाग ले। उन्होंने कहा कि संवेदकों की विभागीय सक्षमता वाली मांगों का समाधान कर निविदाओं के बहिष्कार को वापस लेने के लिए 20 अप्रैल को सहमति पत्र पर संवेदकों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किये जा चुके है।

















