बीकानेर के पृथ्वी सिंह राठौड़ बने राज. निजी सहायक संवर्ग महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। आज दिनांक 18.01.2024 को श्री पृथ्वी सिंह राठौड़, निजी सहायक का राजस्थान निजी सहायक सवंर्ग महासंघ में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किये जाने पर अरण्य भवन, राजस्थान जयपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संभवत: ये राजस्थान का पहला मौका है जब कोई कर्मचारी कैडर में अपनी नियुक्ति के सातवें महीने में संगठन के इस पद पर पहुंचा हो।

File photo

इस अवसर पर वन विभाग, राजस्थान, निजी सहायक संवर्ग संघ के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा श्री चन्द्र प्रकाश शर्मा, महासचिव द्वारा साफा पहनाया गया एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच संचालन श्री अशोक जैन के द्वारा किया गया।
इस समारोह में वन विभाग, राजस्थान विभागीय समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द यादव, सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवी सिंह एवं वाहन चालक समिति की ओर से श्री बजंरग सिंह के द्वारा भी माल्यार्पण कर श्री पृथ्वी सिंह का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर से श्री पृथ्वी सिंह राठौड़ के गुरूजी श्री अजय खत्री जी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि पृथ्वी सिंह राठौड़ राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ(एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष और भा ज पा नेता के पुत्र है तथा पिछली सरकार में मंत्रालयिक आंदोलन 2023 में जयपुर के क्षिप्रा पथ पर मिलकर लड़ाई लड़ी थी