विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर.  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये जयप्रकाश तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम, कार्यालय सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, कुचेरा, जिला नागौर को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि थ्री फेस कनेक्शन की फाईल पास करवाने की एवज में जयप्रकाश तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम, कार्यालय सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, कुचेरा, जिला नागौर द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।   जिस पर एसीबी, अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी नागौर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री तेजराम एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी जयप्रकाश तकनीकी सहायक ग्रेड-प्रथम, कार्यालय सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, कुचेरा, जिला नागौर को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24x7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

शेयर करें: