विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

तीज पर जयपुर में आधे दिन की छुट्‌टी:सरकार ने जारी किए आदेश, दोपहर 1.30 बजे बाद बंद हो जाएंगे सरकारी ऑफिस

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
तीज पर जयपुर में आधे दिन की छुट्‌टी:सरकार ने जारी किए आदेश, दोपहर 1.30 बजे बाद बंद हो जाएंगे सरकारी ऑफिस
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जयपुर में तीज के अवसर पर सरकार ने आधे दिन की छुट्‌टी का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए है। इस आदेश के मुताबिक जयपुर शहर के सभी सरकारी ऑफिसों में दोपहर 1.30 बजे बाद अवकाश रहेगा। आदेशों के मुताबिक तीज पर निकलने वाली भव्य सवारी और मेले को देखते हुए ये निर्णय किया है। जयपुर के चारदीवारी एरिया में तीज माता की सवारी निकाली जाती है। सालों पुरानी इस परम्परा को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चारदीवारी स्थित त्रिपोलिया गेट आते है। इस आदेश में सरकारी ऑफिसों के अलावा सभी स्कूलों में भी आधे दिन की छुट्‌टी का एलान किया है।

शेयर करें: