विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा : प्रभावितों से किया संवाद

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा : प्रभावितों से किया संवाद

जल भराव की स्थिति में नियंत्रण कक्ष में किया जा सकता है संपर्क

विनय एक्सप्रेस समाचार जयपुर, खबर हमारी विश्वास आपका।शनिवार को बारिश के चलते जयपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अल सुबह से ही जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा कर मौके का निरीक्षण किया। श्री सोनी ने जवाहर नगर कच्ची बस्ती, टीला नंबर-1,2,5,6 एवं 7, मोती डूंगरी रोड, परकोटा सहित अन्य प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने प्रभावितों से संवाद भी किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित कर राहत एवं बचाव के कार्य शुरू करवाए। जिला कलक्टर ने आमजन से बारिश के दौरान सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले में भारी बारिश होने की संभावना है ऐसे में निचले इलाकों एवं जर्जर भवनों में निवास कर रहे नागरिकों से जिला प्रशासन सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करता है। उन्होंने ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मानसून सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में आमजन किसी भी समय बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर संपर्क कर मौके पर त्वरित राहत प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है जहां दूरभाष नंबर- 0141-2204475, 0141-2204476 पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें: