विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

भरत के भारत स्टेच्यू का हुआ लोकार्पण : पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का हो रहा आयोजन

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
भरत के भारत स्टेच्यू का हुआ लोकार्पण : पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का हो रहा आयोजन

आर के मार्बल के फाउंडर अशोक पाटनी द्वारा किया गया लोकार्पण

 विनय एक्सप्रेस समाचार, फुलेरा:- कस्बे में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को भगवान के गर्भ एवं जन्म कल्याण की क्रियाएं की गई। भगवान की माता के गर्भकाल्याणक में इंद्र की सभा हुई और सभी क्रियाएं संपन्न हुई। बालक भगवान को हाथी पर विराजमान कर शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर जोबनेर रोड स्थित नसिया में भरत के भारत के स्टेच्यू का लोकार्पण महाराजश्री के सानिध्य में आर के मार्बल के फाउंडर धर्मपरायण अशोक पाटनी एवं सुशील पाटनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार पाटनी ने कहा कि आदिनाथ भगवान के पुत्र भरत चक्रवर्ती के नाम से ही भारत नाम पड़ा हैं। हमें भारत को इंडिया की जगह भारत ही कहना चाहिए।

शेयर करें: