विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह की माताजी का निधन : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रकट किया शोक

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|1 मिनट पढ़ें
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह की माताजी का निधन : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रकट किया शोक
विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर.राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की माता स्नेहलता कुमारी का आज देवलोकगमन हो गया। 93 वर्षीय स्नेहलता कुमारी लंबे समय से अस्वस्थ थीं और जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गजेंद्र सिंह खींवसर से दूरभाष पर बातचीत कर उनकी माताजी स्नेहलता कुमारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई. 93 वर्षीय स्नेहलता कुमारी लंबे समय से अस्वस्थ थीं और जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है। सूत्रों के अनुसार, स्नेहलता कुमारी का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव खींवसर में किया जाएगा, जहां कई गणमान्य व्यक्ति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित होंगे।        

शेयर करें: