पृथ्वी सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से कि मुलाकात : रामदरबार किया भेंट, निजी सहायक संवर्ग कि रखी बात

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ (22 जनवरी) के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से निजी सहायक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री पृथ्वी सिंह राठौड़ ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राम दरबार में भेंट किया और प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण योजनाओं तथा राजस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के मुख्यमंत्री के स्पष्ट विज़न पर गहन चर्चा की।

मुलाकात के दौरान पृथ्वी सिंह राठौड़ ने निजी सहायक संवर्ग की लंबित मांगों से संबंधित मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने आगामी राज्य बजट में संवर्ग की प्रमुख मांगों को शामिल करने का निवेदन किया, ताकि कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हो सके और वे और अधिक समर्पण से राज्य सेवा में योगदान दे सकें।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व, स्पष्ट सोच और जनता के प्रति अटूट समर्पण की सराहना करते हुए पृथ्वी सिंह राठौड़ ने कहा, “मुख्यमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व ही नए राजस्थान की मजबूत नींव है। उनके मार्गदर्शन में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।”

यह मुलाकात न केवल धार्मिक उत्सव के अवसर पर सकारात्मक संवाद का प्रतीक बनी, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। निजी सहायक संवर्ग के कार्यकर्ता अब बजट घोषणाओं पर नजरें टिकाए हुए हैं।