विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने राजस्थान के लक्ज़री उपभोक्ताओं के लिए मिनी ब्राण्ड के लॉन्च के साथ राज्य में अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया है। कंपनी ने राज्य के ब्लू सिटी जोधपुर में अपना नया शोरूम खोला है। इसके साथ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया अब जयपुर, उदयपुर और जोधपुर सहित राजस्थान के मुख्य शहरों में मौजूद है।
सांघी क्लासिक 2009 से राजस्थान में बीएमडब्ल्यू के एक्सक्लुज़िव डीलर पार्टनर हैं और अब बीएमडब्ल्यू को रिप्रेज़ेन्ट करने के लिए भी उन्हें ही नियुक्त किया गया है। इस लॉन्च के साथ मिनी ने उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण लक्ज़री ऑटोमोबाइल मार्केट्स में से एक में प्रवेश किया है तथा अपने डायनामिक पोर्टफोलियो के साथ उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर हरदीप सिंह ब्रार, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कहा, ‘‘ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया सफलता के पथ पर अग्रसर है, हम अपने बेहद महत्वाकांक्षी ब्राण्ड्स को देश भर के लक्ज़री उपभोक्ताओं के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। राजस्थान हमेशा से वाइब्रेन्ट मार्केट रहा है, जहां डिज़ाइन, विशिष्टता और शाही अनुभवों को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मार्केट है और हमें यहां विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है।
पुनीत सांघी, डीलर प्रिंसिपल, सांघी क्लासिक ने कहा, ‘‘ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के साथ हमारी लम्बी साझेदारी को और आगे बढ़ाते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। मिनी रचनात्मकता, विशिष्टता और ड्राइविंग की अनूठी भावना की अभिव्यक्ति करता है, जो राजस्थान के बदलते लक्ज़री उपभोक्ताओं के साथ गहराई से जुड़ती है।
जयपुर का अत्याधुनिक शोरूम सांघी गार्डन, टोंक रोड़ पर स्थित है। यह 3200 वर्गफीट में फैला है, जहां 4 बीएमडब्ल्यू और 1 मिनी कारों को डिस्प्ले किया गया है। वर्कशॉप में कार की व्यापक सर्विस के लिए सभी आधुनिक उपकरण और 8 मैकेनिकल बेज़ हैं।













