राजस्थान रोडवेज में 494 आर्टिजन ग्रेड-तृतीय से आर्टिजन ग्रेड-द्वितीय में पदोन्नत

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 494 आर्टिजन ग्रेड-तृतीय से आर्टिजन ग्रेड-द्वितीय पदोन्नति का निर्णय कर आदेष जारी किये गये है, तथा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक षिड्यूल अक्टूबर-2021 तक पूर्ण होने पर लगभग 1300 अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति होने की संभावना है।
राजस्थान रोडवेज के सीएमडी के निर्देषानुसार जारी पदोन्नति षिड्यूल के अनुसार प्रषासन विभाग में आर्टिजन ग्रेड-द्वितीय की बकाया वर्ष 2014-15 से वर्ष 2016-17 तक विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 494 आर्टिजन ग्रेड-तृतीय का सर्विस रिकार्ड एवं वार्षिक मुल्यांकन सही पाये जाने पर आर्टिजन ग्रेड-द्वितीय के पद पर पदोन्नति का निर्णय लिया गया।

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से जारी विभिन्न संवर्गा के पदो पर पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के जारी शेड्यूल के अनुसार दिनांक 23.09.2021 को संभाग प्रबंधक, सहायक संभाग प्रबंधक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, दिनांक 24.09.2021 को लेखा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड-प्रथम, दिनांक 27.09.2021 को सहायक प्रषासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, दिनांक 30.09.2021 को वरिष्ठ सहायक, दिनांक 20.10.2021 को सहायक अभियंता (सिविल), दिनांक 21.10.2021 को आर्टिजन ग्रेड -द्वितीय, दिनांक 20.10.2021 को कनिष्ठ कार्यदेशक दिनांक 25.10.2021 आर्टिजन ग्रेड प्रथम एवं दिनांक 29.10.2021 आर्टिजन ग्रेड-द्वितीय को डीपीसी की बैठक निर्धारित की गई हैं।