विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाकात की। गहलोत से चन्नी की यह शिष्टाचार भेंट थी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थित थे।














