विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा 24 अप्रेल 2022 को आयोजित सहायक जन सम्पर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा-2021 (परीक्षा कोड-110) का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आपत्तियाँ मांगी गई है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव ने बताया कि ऑनलाइन आपत्तियाँ 30 अप्रेल 2022 समय 00ः01 बजे (मध्य रात्रि) से 2 मई 2022 समय 23ः59 बजे (मध्य रात्रि) तक दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।



