चेतन कुमावत जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जयपुर का हुआ स्वागत

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति जयपुर शहर द्वारा चेतन कुमावत ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर माला व साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जयपुर जिला प्रभारी संजीव कुमावत, जिला अध्यक्ष पंकज सिरोहिया, किशन लाल कुमावत ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष ) शंकरलाल भुरोदिया ( जिला संगठन मंत्री ) , जगदीश कुमावत ( जिला मंत्री ) अभिषेक घोडेला ( आईटी संयोजक ) राजेंद्र कुमावत व कुमावत इंडिया मासिक पत्रिका के उप कोषाध्यक्ष खेमचंद खड़गटा व सह संपादक जयसिंह गुड़ीवाल उपस्थित रहे। युवाशक्ति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पुत्री निशा धुंधारिया के हाथो से बनाई गई जिला अध्यक्ष की पेंटिंग जयपुर टीम ने भेंट की।

इस अवसर पर युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष पंकज सिरोहिया ने कहा कि चेतन कुमावत भाजपा के कर्मठ, जुझारू व ऊर्जावान कार्यकर्ता है इसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताते हुए ओबीसी मोर्चा की कमान चेतन कुमावत को सौंपी है।