डाॅ. बिट्ठल बिस्सा बने राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राज्य सह समन्वयक

विनय एक्सप्रेस समाचार,जयपुर। राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री  अशोक  गहलोत की स्वीकृति से राजीव गांधी स्टडी सर्किल की राज्य ईकाई का पुनर्गठन किया गया है।

डाॅ. बिट्ठल बिस्सा : राज्य सह समन्वयक– राजीव गांधी स्टडी सर्किल

राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय सह-समन्वयक प्रो. सतीश राय ने आज राज्य ईकाई का पुनर्गठन करते हुए बीकानेर जिला ईकाई जिला समन्वयक डाॅ. बिट्ठल बिस्सा को राज्य ईकाई का सह-समन्वयक बनाया गया है। प्रो. सतीश राय ने डाॅ. बन्ने सिंह को राज्य ईकाई का समन्वयक बनाया है। पूर्व में राजस्थान राज्य ईकाई के समन्वयक के रूप में राज्य के तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने राज्य समन्वयक के रूप में अपनी सेवायें दी थी। स्टडी सर्किल द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। डाॅ. बिट्ठल बिस्सा को राज्य ईकाई का सह-समन्वयक बनाने पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के संभागीय समन्वयक डाॅ. एन.के. व्यास, रूक्टा महामंत्री डाॅ. विजय कुमार ऐरी, सहायक निदेशक काॅलेज शिक्षा डाॅ. राकेश हर्ष, रामपुरिया महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पंकज जैन, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. भगवानाराम बिश्नोई, रामपुरिया विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनन्त जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय समन्वयक एवं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राष्ट्रीय सह-समन्वयक प्रो. सतीश राय एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री एवं निवर्तमान राज्य समन्वयक डाॅ. सुभाष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है कि राज्य संगठन में बीकानेर को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com