विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। जिला मुख्यालय पर 26 सितम्बर को आयोजित हो रही रीट परीक्षा-2021 के लिए रेलवे स्टेशनों व बस स्टेण्ड पर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए समन्वय अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी ने एक आदेश जारी कर रेलवे स्टेशन के लिए अशोक कुमार नायब तहसीलदार फतेहगढ को समन्वय अधिकारी लगाया हैं, उनके मोबाईल नम्बर 7742260272 है। आदेश के अनुसार सत्यप्रकाश खत्री नायब तहसीलदार निर्वाचन जैसलमेर को रोड़वेज बस स्टेण्ड के लिए समन्वय अधिकारी लगाया हैं, इनके मोबाईल नम्बर 8209301317 हैं। इसी प्रकार सवाईसिंह नायब तहसीलदार हाल जैसलमेर को एयरफोर्स रोड़ के पास बस स्टेण्ड पर लगाया हैं, इनके मोबाईल नम्बर 9413193102 हैं। ये अधिकारी कानून व्यवस्था बनाएं रखेगे।














