सेवण घास परियोजना का किया निरिक्षण

विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। सचिव पंचायत राज व ग्रामीण विकास और प्रभारी सचिव कृष्णा कांत पाठक, जिला कलक्टर आशीष मोदी ने आज ग्राम पंचायत चांदन के सेवण घास परियोजना एरिया का निरिक्षण किया।

उन्होंने यहां पैदा की जा रही सेवण घास के पौधों को देख़ प्रश्नता व्यक्त की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नारायण सिंह चारण ने पूरी परियोजना की जानकारी दी!प्रभारी सचिव ने सेवण के साथ परम्परागत वनस्पतियों के सरक्षण को बढ़ावा देने के साथ घास के साथ आय सृजन के लिए बीच बीच मे अन्य पौधों को भी लगाने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने इस चरागाह के साथ पर्यटको के लिए सुविधाएं विकसित करने का भी कहा।

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इस चरागाह मे वनस्पतिया सुरक्षित और विकसित होती रहे इसके लिए ड्रिप सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिये। लख सिंह भाटी प्रधान प्रतिनिधि पंचायत समिति जैसलमेर ने चरागाह मे नलकूप निर्माण की आवश्यकता बताई। प्रभारी सचिव ने यहां उगाये जा रहे फलदार पौधों के बीच दूरी रकने के निर्देश दिये। भू जल वैज्ञानिक एन डी इणखिया ने इस फॉर्म के इतिहास और भविष्य के विकास के बारे मे सुझाव दिये! सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह भाटी ने चांदन के पास की अन्य चरागाह भूमियो पर सेवण घास विकसित करने के लिए कार्य स्वीकृत करने की मांग की।