विनय एक्सप्रेस समाचार, जैसलमेर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने 50 से अधिक भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। जैसलमेर में प्रतिभा सिंह को जिला कलक्टर लगाया गया है, आशीष मोदी को भीलवाड़ा जिला कलक्टर लगाया गया है। प्रतिभा सिंह इससे पूर्व प्रबंध निदेशक जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट में पदस्थ थी।













