ऑक्सीजन सिलेण्डर अधिग्रहण की कार्यवाही जारी, अब तक 80 ऑक्सीजन सिलेण्डर अधिग्रहित कर पीएमओ को सुपुर्द

विनय एक्सप्रेस समाचार,जैसलमेर। कोविड मरीजों के ईलाज की दृष्टि से आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के बारे में जिला कलक्टर आशीष मोदी के सख्त निर्देशों के बाद ऑक्सीजन सिलेण्डरों के बेहतर प्रबन्धन की दिशा में व्यापक कार्यवाही जारी है।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक हरीश कुमार व्यास ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बफर स्टॉक के अन्तर्गत अब तक 80 इण्डस्ट्रीयल ऑक्सीजन सिलेण्डर अधिग्रहीत कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सुपुर्द कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इण्डस्ट्रीयल ऑक्सीजन सिलेण्डर के अधिग्रहण से संबंधित यह कार्यवाही ड्रग कंट्रोलर रीको लि. और उद्योग विभाग जैसलमेर द्वारा की गई।