बीकानेर पश्चिम सीट से भाजपा ने जताया जेठानंद व्यास पर विश्वास, : संघ दायित्व से मुक्त होने पर विनय थानवी ने दिए थे संकेत

जेठानंद व्यास : विधायक, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र बीकानेर

व्यास ने पार्टी और संघ परिवार का जताया आभार

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। इस बार बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक बदलाव करते हुए संघ से जुड़े जेठानंद व्यास को टिकट देकर मैदान में उतारा है। विनय एक्सप्रेस न्युज पोर्टल के संपादक विनय थानवी ने इस बात के संकेत उसी दिन दे दिए थे जब व्यास को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने सभी उत्तरदायित्व से मुक्त कर दिया था। टिकट मिलने से व्यास के प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
टिकट दिए जाने पर जेठानंद व्यास ने भाजपा परिवार और उनके सभी सदस्यों के साथ संघ परिवार का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर व्यास ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का सर्वे में उनके नाम पर विश्वास जताने पर आभार प्रकट किया है।