विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

बीकानेर की आवाज बने विधायक जेठानंद व्यास, सदन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और भ्रष्टाचार पर बुलंद की मांग

विनय थानवी||अपडेट: 8 जून 2026|3 मिनट पढ़ें
बीकानेर की आवाज बने विधायक जेठानंद व्यास, सदन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और भ्रष्टाचार पर बुलंद की मांग
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.बीकानेर जिले में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने और पीबीएम अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय विधायक जेठानंद विधानसभा में मजबूती से पक्ष रखते हुए आमजन की पीड़ा को मुखर स्वर दिया। राजस्थान विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विधायक व्यास ने कहा कि बीकानेर संभाग मुख्यालय होने के बावजूद कई बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 विधायक व्यास ने विधानसभा मे उठाई महत्वपूर्ण मांगें —

भुजिया बाजार  डिस्पेंसरी के जर्जर भवन की मरम्मत

उन्होंने कहा कि भुजिया बाजार स्थित डिस्पेंसरी का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने तत्काल मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन की मांग की।

जिला अस्पताल में बेड क्षमता 200 तक बढ़ाने की मांग

[caption id="attachment_2044" align="aligncenter" width="775"]District Hospital Bikaner District Hospital Bikaner[/caption] विधायक व्यास ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल की वर्तमान बेड क्षमता अपर्याप्त है। इसे बढ़ाकर कम से कम 200 बेड किया जाना चाहिए ताकि मरीजों को समुचित उपचार मिल सके।

डायलिसिस यूनिट शुरू करने की मांग

उन्होंने बीकानेर में किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या का उल्लेख करते हुए जिला अस्पताल में आधुनिक डायलिसिस यूनिट प्रारंभ करने की मांग की, ताकि मरीजों को जयपुर या अन्य शहरों की ओर रुख न करना पड़े।

मेडिकल कॉलेज के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण

विधायक व्यास ने मेडिकल कॉलेज भवन के क्षतिग्रस्त भाग के पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए मजबूत एवं आधुनिक अधोसंरचना अनिवार्य है।

पीबीएम में भ्रष्टाचार पर जांच की मांग

pbm

विधायक व्यास ने सदन में पीबीएम अस्पताल में कार्यरत सेवा प्रदाता एजेंसी पन्नाधाय सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने एजेंसी के कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कर्मचारियों या आम नागरिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उनका कहना था कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। गरीब, शोषित और श्रमिक वर्ग की मेहनत की कमाई से संचालित व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार निंदनीय है।

उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करती है और इस मामले में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 जनता का दर्द समझने वाला प्रतिनिधि : जेठानंद व्यास

विधायक व्यास ने यह भी स्पष्ट किया कि वे केवल राजनीतिक भाषण देने नहीं, बल्कि आम कर्मचारी, गरीब और शोषित वर्ग की वास्तविक समस्याओं को समाधान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजस्थान की विधानसभा में उनके द्वारा उठाए गए ये मुद्दे दर्शाते हैं कि वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जो बिना औपचारिक आग्रह के भी जनता की पीड़ा को समझकर उसे उच्च स्तर तक पहुंचाते हैं। बीकानेर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में विधायक जेठानंद व्यास की यह पहल आमजन के बीच उनके प्रति विश्वास और लोकप्रियता को और मजबूत करती है। जनता को उम्मीद है कि उनके प्रयासों से बीकानेर की चिकित्सा व्यवस्था को नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी।  

शेयर करें: