विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजीव गांधी सेवा केन्द्र कचहरी परिसर में नये ईमित्र स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित करने की तिथि 10 मई, 2022 तक बढा दी गई है।

अतिरिक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग महेन्द्र चौधरी ने बताया कि जो कियोस्क इसके लिए आवेदन करना चाहते है वे 10 मई तक अपना आवेदन संबंधित स्थानीय सेवा प्रदाता के मार्फत जिला कार्यालय सूचना प्रोद्यौगिकी और संचार विभाग जोधपुर में जमा करवा सकते है।


















