जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस के 20 व भाजपा के 16 सदस्य निर्वाचित हुए

वार्ड नम्बर 7 से कांग्रेस की नेहा चौधरी पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हुई

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जिला परि-ुनवजयाद चुनाव की शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रातः 12 बजे से हुई 36 वार्डो की मतगणना में कांग्रेस के 20 व भाजपा के 16 सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। वार्ड नम्बर 7 से कांग्रेस की नेहा चौधरी पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गयी थी। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि जिला परिषद सदस्य निर्वाचित की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रातः 12 बजे शुरू
हुई। उन्होंने बताया कि मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार वार्ड नम्बर 1 से कांग्रेसी की रसालकंवर, वार्ड नम्बर 2 से भाजपा की धाई (देवी), वार्ड नम्बर 3 से भाजपा की अमिता, वार्ड नम्बर 4 से भाजपा के किशनसिंह, वार्ड 5 से भाजपा की संतोष कंवर, वार्ड 6 से कांग्रेस की विजयश्री, वार्ड 8 से कांग्रेस की गीता, वार्ड 9 से भाजपा के राजेन्द्र प्रसाद, वार्ड 10 से भाजपा के
चेनाराम, वार्ड 11 से कांग्रेस के प्रेमाराम चौधरी, वार्ड 12 से कांग्रेस के अशोक चौधरी, वार्ड 13 से कांग्रेस की लीलादेवी, वार्ड 14 से कांग्रेस की प्रियंका, वार्ड 15 से भाजपा की निरमा, वार्ड 16 से कांग्रेस के विक्रम सिंह विशनोई, वार्ड 17 से कांग्रेस की धनवती देवी, वार्ड 18 से से कांग्रेस की मुन्नी देवी गोदारा, वार्ड 19 से भाजपा की कमला भंवरिया, वार्ड 20 से कांग्रेस की दिव्या चौधरी, वार्ड 21 से कांग्रेस की कमला, वार्ड 22 से कांग्रेस की भीकी, वार्ड 23 से भाजपा के महेश, वार्ड 24 से कांग्रेस की प्रमिला, वार्ड 25 से कांग्रेस की भूरी देवी, वार्ड 26 से कांग्रेस की मीनाक्षी, वार्ड 27 से भाजपा के भेराराम, वार्ड 28 से कांग्रेस की लीला मदेरणा, वार्ड 29 से भाजपा की चम्पा देवी, वार्ड 30 से कांग्रेस की मंजू विशनोई, वार्ड 31 से भाजपा की अर्चना, वार्ड 32 से भाजपा की डिम्पल, वार्ड 33 से कांग्रेस के अशोक, वार्ड 34 से भाजपा के गोपाराम मेघवाल, वार्ड 35 से भाजपा के विक्रमादित्य सिंह राठौड़, वार्ड 36 से भाजपा की सुशीला व वार्ड 37 से कांग्रेस के श्यामाराम निर्वाचित घोषित हुए।