कांग्रेस के विक्रमसिंह विश्नोई उप जिला प्रमुख निर्वाचित

कांग्रेस के विश्नोई को 23 व भाजपा की सुशीला को 14 मत मिले 11 में कांग्रेस, 7 भाजपा, 1 में आएलपी व 2 निर्दलिय उप प्रधान बने

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जिला परिषद उप जिला प्रमुख के मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के विक्रमसिंह विश्नोई उप जिला प्रमुख के चुनाव में निर्वाचित हुए। कांग्रेस के विश्नोई को 23 व भाजपा की सुशीला को 14 मत मिले। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम मदनलाल नेहरा ने विश्नोई को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया व शपथ दिलायी। 21 पंचायत समितियों में यह उप प्रधान निर्वाचित हुए- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में मंगलवार को 21 पंचायत समितियों में उप प्रधान के चुनाव हुए। चुनाव में पंचायत समिति फलौदी में कांग्रेस के किशनाराम, निर्विरोध, बाप में कांग्रेस के इस्लाम खान, लोहावट में कांग्रेस के मांगीलाल, देचू में भाजपा की सरिता, बापिणी में कांग्रेस के दिलीप चौधरी, आऊ में कांग्रेस के पुखाराम, ओसियां में भाजपा के देवीलाल, सेखाला में कांग्रेस की ओम कंवर, घंटियाली में निर्दलीय सागर कंवर निर्विरोध , चामू में भाजपा के लक्ष्मण राम जाट, बालेसर में कांग्रेस की चम्पादेवी, शेरगढ में कांग्रेस की रामेश्वरी निर्विरोध, भोपालगढ में कांग्रेस के दिनेश सांखला, लूणी में कांग्रेस के जोगाराम, धवा में भाजपा के शेराराम पावड़, पीपाड़ शहर में निर्दलीय प्रेमा, तिंवरी में भाजपा के खेमाराम, बिलाड़ा में आर एल पी के सम्पतराज व केरू पंचायत समिति से जयसिंह, मण्डोर में कांग्रेस की जोगी व बावड़ी पंचायत समिति में भाजपा की राजेन्द्र कंवर उप प्रधान निर्वाचित हुए।उप प्रधान में मिले मत व परिणाम –
 फलौदी- कांग्रेस के किशनाराम1⁄4निर्विरोध1⁄2
 बाप- कांग्रेस के इस्लाम खान 9 व भाजपा की सुशीला निर्दलीय 8 मत
 घंटियाली- निर्दलीय सागर कंवर1⁄4निर्विरोध1⁄2

 केरू- भाजपा के जयसिंह 9 मत, कांग्रेस की अनु 6 मत
 मण्डोर- कांग्रेस की जोगली 11 व भाजपा के चेनाराम 6 मत
 ओसियां- भाजपा के देवीलाल 13 व कांग्रेस के चेनाराम 10 मत
 तिंवरी- भाजपा के खेमाराम 13 व कांग्रेस के सुखाराम 10 मत
 शेरगढ- कांग्रेस की रामेश्वरी1⁄4निर्विरोध1⁄2
 बालेसर- कांग्रेस की चम्पादेवी 10 व भाजपा के जुगराज 8 मत
 सेखाला- कांग्रेस की ओम कंवर 8 व भाजपा के दिलीपसिंह 7 मत
 चामू- भाजपा के लक्ष्मणराम जाट 9 व कांग्रेस की मोहर कंवर 6 मत
 लोहावट- कांग्रेस के मांगीलाल 12 व भाजपा के इमीलाल 7 मत
 बापिणी- कांग्रेस के दिलीप चौधरी 8 व आरएलपी के हुकमाराम 7 मत
 आऊ- कांग्रेस के पुखाराम 8 व भाजपा की मंजू 7 मत
 देचू- भाजपा की सरिता 9 व कांग्रेस की डिम्पल कंवर 7 मत
 भोपालगढ- कांग्रेस के दिनेश सांखला 11 व भाजपा की खमा कंवर 10 मत
 बिलाड़ा- आरएलपी के सम्पतराज 11 व कांग्रेस की सुमन कंवर 8 मत
 बावड़ी – भाजपा की राजेन्द्र कंवर 12 व कांग्रेस के वेद प्रकाश 9 मत
 पीपाड़ शहर- निर्दलीय प्रेमा 18 व कांग्रेस की सुनीता 5 मत
 लूणी- कांग्रेस के जोगाराम 14 व भाजपा के नरसिंगदास 5 मत
 धवा- भाजपा के शेराराम 11 व निर्दलीय बाबूलाल 6 मत