सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुरेश शर्मा को दी भावभीनी विदाई

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुरेश शर्मा का स्थानान्तरण जयपुर सूचना केन्द्र होने पर मंगलवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी आकांक्षा पालावत ने सुरेश शर्मा को गणेशजी की प्रतिमा देकर तथा सहायक लेखाधिकारी ग्रेड प्रथम महावीर चन्द लोष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी जगदीश पुरोहित व पृथ्वीसिंह सिसोदिया, वरिष्ठ सहायक सुमन कंवर, कनिष्ठ सहायक मनीश शर्मा, गजेसिंह, प्रवीण, भींयाराम एवं डिम्पी ने भी माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संचालन सुमन कंवर ने किया।