विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

जिला कलेक्टर प्रकाश राज पुरोहित ने बीएलओ मुरली मनोहर छंगाणी को किया सम्मानित

विनय थानवी||अपडेट: 18 मई 2020|1 मिनट पढ़ें
Murli Manohar Changani
विनयएक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। जोधपुर जिला प्रशासन ने बीएलओ मुरली मनोहर छंगाणी को कोविड-19 के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट प्रकाश राज पुरोहत ने छंगाणी द्वारा सर्वे कार्य एवं डोर टू डोर कोविड-19 संबंधि अन्य सहयोग कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुरली मनोहर छंगाणी न सिर्फ एक ईमानदार योग्य राजकीय कर्मचारी है बल्कि वे समाज सेवा हेतु भी सदैव तत्पर रहते है। Collector with Murli Changani श्री छंगाणी नागौर एवं बीकानेर से आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सदैव तत्पर रहते है चाहे चिकित्सालय मदद हो अथवा अन्य कोई और मदद यही कारण है मुरली मनोहर छंगाणी अपने समाज में बेहद लोकप्रिय है। पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात छंगाणी ने बताया कि उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा उनकी माँ से मिली ।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

शेयर करें: