लघु उद्योग भारती द्वारा ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। लघु उद्योग भारती, बीकानेर द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में गोद लिए गए पार्क में ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र ‘वंदे मातरम’ और देशभक्ति के संगीत से गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार, सीजीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर भूपेंद्र  छींपा, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, पॉल्यूशन बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक  रामकुमार  मीणा, बीकेईएसएल के प्रबंधक  तपन सामंता, सीनियर डीजीएम लॉ  रूपचंद  सोनगरा, सहायक प्रबंधक  मोहित,  करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष महेश कोठारी, लघु उद्योग भारती संरक्षक  सुभाष मित्तल और  उमाशंकर जी माथुर ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

ध्वजारोहण के बाद अतिथियों ने पार्क में पौधे लगाए। बीकानेर मुख्य इकाई के अध्यक्ष राजेश गोयल और सचिव  राकेश जाजू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। करणी नगर इकाई के अध्यक्ष विनोद धानुका, खारा इकाई के अध्यक्ष  रमेश अग्रवाल, बीकानेर महिला इकाई की अध्यक्ष  राखी चौरड़िया, बीकानेर मुख्य इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष  हर्ष कंसल, निवर्तमान सचिव प्रकाश नवहाल, बीकानेर स्वर्णकार इकाई से अनिल सोनी, शोभासर इकाई के अध्यक्ष दामोदर माहेश्वरी,  प्रेम और  कुलदीप शेखावत ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।

अतिथियों ने लघु उद्योग भारती के पार्क गोद लेने के प्रयासों की सराहना की और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की सफलता में करणी नगर इकाई के अध्यक्ष  विनोद धानुका और मनोज  तलवाडीया के अथक प्रयासों का विशेष योगदान रहा।  नरेश अग्रवाल,  राकेश शर्मा और उनकी टीम ने भी तन-मन-धन से सहयोग किया। यह आयोजन देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लघु उद्योग भारती की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।