विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत दिसंबर माह 2022 तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत नवंबर माह 2022 के लिए आवंटित खाद्यान्न की वितरण अवधि को 15 जनवरी तक बढ़ाया गया है।

जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि इन दोनों योजनाओं के खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित रहे लाभार्थी संबंधित उचित मूल्य दुकानदारों से नियमानुसार खाद्यान्न 15 जनवरी तक प्राप्त कर सकते है।













