विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। मानसून की विदाई के समय वर्तमान में चल रहे बारिश के दौर, ग्रामीण ओलम्पिक खेल, जसवंत प्रदर्शनी एवं लम्पी वायरस के दृष्टिगत जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आदेश जारी कर जिले में पदस्थ सभी संभाग व जिला स्तरीय कार्मिकों को निर्देशित किया है कि बिना पूर्वानुमति के कोई भी अवकाश पर नहीं जायेगा, न ही अधीनस्थों के अवकाश स्वीकृत करेगा । कोई भी कार्मिक मुख्यालय नहीं छोडेगा। अति आवश्यक परिस्थिति में कार्मिक जिला कलक्टर या अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) की अनुमति प्राप्त कर ही मुख्यालय छोडेंगे।











