राजस्व मंडल के निबंधक डॉ. मोहन लाल यादव को मातृ शोक

विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर। वरिष्ठ आईएएस एवम राजस्व मंडल के निबंधक डॉ. मोहन लाल यादव की माताश्री का निधन बुधवार सुबह हो गया। वे 85 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव देवलिया (किशनगढ़ रेनवाल) में सम्पन्न हुआ।
उनके निधन पर राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह सहित मण्डल परिवार ने गहन संवेदनाएं व्यक्त की है।