विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

MGSU : हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ

विनय थानवी||अपडेट: 13 अगस्त 2024|1 मिनट पढ़ें
MGSU : हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में 13-15 अगस्त, 2024 की अवधि में ‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय कुलपति ने विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घर पर तिरंगा फहराये तथा उसकी सेल्फी लेकर ‘‘सेल्फी विद तिरंगा’’ को वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। कुलपति ने निर्देश प्रदान किये कि विश्वविद्यालय परिसर के प्रत्येक भवन में तिरंगा फहराया जाए। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों से आग्रह किया कि वे महाविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराये तथा अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री हरिसिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डाॅ. दुलीचंद मीणा, प्रो. पंकज गुप्ता, कार्यकारी निदेशक, ओ.पी. जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी तथा विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा उपस्थित रहे।

शेयर करें: