विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में भी बुनकरों को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौबदार ने बताया की जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

इसके लिए वहीं बुनकर पात्र है जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षाें से कार्य कर रहे हैं तथा जिन्हें गत 3 वर्षो से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन 15 जून तक कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, नागौर में जमा करा सकते है। आवेदन फार्म जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, नागौर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।














