केन्द्रीय मंत्री बाल्यान शनिवार को नागौर आएंगे

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। केन्द्रीय पशुपालन,डेयरी और मत्स्य पालन विभाग राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बाल्यान शनिवार को नागौर आएंगे।


निर्धारित कार्यक्रमानुसार श्री बाल्यान दिल्ली केंट रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से रेल मार्ग द्वारा शनिवार सवेरे 5ः39 बजे मेडता रोड पहुचेंगे। वे वहां से सडक मार्ग से सवेरे 8 बजे तेजाजी महाराज मंदिर खरनाल जाएंगे।

वे सवेरे 10ः30 बजे नागौर एवं सायं 6 बजे अमरपुरा पहुचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि विश्राम नागौर में करेंगे। श्री बाल्यान रविवार को सवेरे 9 बजे जायल,विधान सभा डीडवाना पहुचेंगे वे सवेरे 11 बजे वहां से रवाना होकर 11ः30 बजे डीडवाना पहुचेंगे वे दोपहर 1 बजे डीडवाना से रवाना होकर 1ः30 बजे कुचामन, विधानसभा नावां पहुचेंगे।

जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री बाल्यान कुचामन विधानसभा नावां से रात्रि 10ः15 बजे रवाना होकर 10ः40 बजे कुचामन सिटी रेल्वे स्टेशन पहुचेंगे जहां से वे 10ः55 बजे रेल मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।