रक्तकोष फाउंडेशन के नागौर जिला अध्यक्ष मुकेश कटारिया हुए सम्मानित

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। आजादी के अमृत महोत्सव स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2022 के जिला स्तरीय समारोह में माननीय उप मुख्य सचेतक  महेंद्र  चौधरी, जिला कलेक्टर  पीयूष समारिया, पुलिस अधीक्षक  राम मूर्ति  जोशी एवम् अतिरिक्त जिला कलक्टर  मोहन लाल खटनवालिया द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर रक्तकोष फाउंडेशन के नागौर जिला अध्यक्ष मुकेश कटारिया को बीते सोमवार जिला स्टेडियम नागौर में सम्मानित किया गया।

रक्तकोष फाउंडेशन की स्थापना नागौर जिले के पूर्व कलक्टर व वर्तमान अलवर जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी सर द्वारा 2018 में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तकोष फाउंडेशन की स्थापना की,रक्तकोष के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामगोपाल जी, उपाध्यक्ष श्री मनोज सुथार ,राष्ट्रीय महासचिव श्री ताराचंद शर्मा है,फाउंडेशन आज नागौर ही नही पूरे भारत में अपनी सेवाएं दे रहा है।