विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

नागौर जिले के इन क्षेत्रों मे जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, पढ़े समाचार

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
water in khet
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर.कल शुक्रवार दिनांक 5.6.24 को प्रातः 6 से 9 देशनोक 132 के वी जी एस एस से रख रखाव हेतु विद्युत शट डाउन लेने की वजह से गोगेलाव हेड वर्क्स की जलापूर्ति 3 घंटे के लिए बाधित रहेगी। इस कारण से नागौर शहर की जलापूर्ति हेतु बड़ली उच्च जलाशय से होने वाले जोन, मुख्य पंप हाउस से जाट कॉलोनी व लक्ष्मीनगर, गांधी चौक उच्च जलाशय से शहर के बूस्टिंग जोन बाजारवाड़ा, गिनानी गली, झालरा 1&2, सभा का मंदिर एवम नायीवाड़ा की जलापूर्ति बाधित रहेगी जो अगले दिन 6.5.24 को दी जाएगी। इसके अलावा बख्तासगर, इंदिरा कॉलोनी एवम संजय कॉलोनी उच्च जलाशय से होने वाली जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी जिसमें जलापूर्ति का समय बदल कर शाम को जल उपलब्धता के अनुसार सप्लाई हो पाने की संभावना है।

शेयर करें: