विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने किया खनिज विभाग कार्यालय का निरीक्षण

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने किया खनिज विभाग कार्यालय का निरीक्षण
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।  जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बुधवार को खनिज विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अवैध खनन पर हो रही कार्यवाही,आय लक्ष्य तथा एमनेस्टी स्कीम की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए की गई कारवाई की जानकारी भी ली। जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अनुरूप संयुक्त रूप से कार्य करें। खनिज के अवैध रूप से भंडारण एवं निर्गमन पर कार्यवाही की जाए। अवैध खनन संभावित क्षेत्रों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करे । उन्होंने ई फाइलिंग का अवलोकन करते हुए प्रगति के निर्देश दिए।इस अवसर पर खनिज अभियंता नरेंद्र खटीक ने प्रगति से अवगत करवाया। निरीक्षण के दौरान सहायक लेखाधिकारी सुरेन्द्र चौधरी, अरुण कापड़ी सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें: