विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

आनंदपाल की सातवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर कल 

विनय थानवी||अपडेट: 23 जून 2024|1 मिनट पढ़ें
आनंदपाल की सातवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर कल 
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर. लाडनूं शहर मे पंजाब नेशनल बैंक के पास, लाडनूं बस स्टैंड के पास स्थित जैन भवन मे आनंदपाल सिंह सांवराद की सातवीं पुण्यतिथि पर सोमवार 24 जून को सुबह सात बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन समिति से जुड़े अरविन्द सिंह बडगुजर ने दी बताया की रक्तदान शिविर मे सर्व समाज के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या मे भागीदारी निभाने की अपील की गयी है. उल्लेखनीय है की पिछले वर्ष आनंद पाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 11, 683 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.

शेयर करें: