विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

डॉ. जुगलकिशोर सैनी होंगे नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
डॉ. जुगलकिशोर सैनी  होंगे नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद पर डॉ. जुगलकिशोर सैनी को नियुक्त किया गया है। डॉ. सैनी को वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस आशय के आदेश निशा मीना, संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (गुप -2) विभाग एवं पंचायतीराज (चिकित्सा) विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। डॉ. जुगलकिशोर सैनी वर्तमान में खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खींवसर के पद पर आसीन है। डॉ. सैनी ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन पहुंचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

शेयर करें: